Madhya Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Madhya Pradesh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

चंदवासा// देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई  गयी नगर में निकली पहली बार माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर ऐतिहासिक कलश यात्रा व शौभायात्रा

जनवरी 04, 2018
चंदवासा// देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई  गयी नगर में निकली पहली बार माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर ऐतिहासिक कलश यात्रा व शौभायात्रा
==========================
चंदवासा @ ✍🏿दिनेश माली की कलम से
==========================



3 जनवरी 2018  को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर चंदवासा में पहली बार निकली संयुक्त माली समाज राष्ट्रिय फुले ब्रिगेड चंदवासा जिला मंदसौर  के तत्वावधान में ऐतिहासिक कलश यात्रा व शौभायात्रा  सर्वप्रथम कालेश्वर मंदिर से विधिविधान के साथ पूजन करके कलशयात्रा व शौभायात्रा का सुबह 10 बजे शुभारंभ किया
 गया

 यह कलश यात्रा व शौभायात्रा डीजे व ढोल के साथ कालेश्वर मंदिर से छावनी चौक , मुख्य बाजार , बस स्टेंड , गीता चौराहा से होती हुई माताजी बावड़ी माली मोहल्ला चंदवासा पहुची !


 कलश यात्रा व शौभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ छावनी चौक में पोरवाल युवा संघठन व प्रजापति युवा संघठन द्वारा स्वागत किया गया वही प्रजापति युवा संघठन द्वारा चाय व जलपान की व्यवस्था की गयी थी !
 बस स्टेंड पर क्षेत्रीय विधायक हरदीपसिंह डंग द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की पूजा अर्चना की गयी वही बस स्टेंड पर भव्य आतिशबाजी के साथ सभी महिलाओ और  पुरुषों ने डांडिया भी खेला ! कलश यात्रा व शौभायात्रा के माताजी बावड़ी पर पहुचने के बाद माता सावित्रीबाई फुले व भगवान भोलेनाथ की आरती के पश्चात पधारे हुवे अतिथियों का स्वागत किया गया ! उसके बाद अतिथियों ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन के बारे में सभी को बताया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद माली एडवोकेट (प्रदेशाध्यक्ष संयुक्त माली समाज राष्ट्रिय फुले ब्रिगेड मध्यप्रदेश ) व प्रकाश पड़िहार यूको बैंक शाखा चंदवासा प्रबंधक थे !
 विनोद जी माली ने समाज में फ़ैल रही कुरीतियों के बारे में बताया और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा की माता सावित्रीबाई फुले जब 9 वर्ष की थी तब उनका विवाह महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ हुआ ! माता सावित्रीबाई व महात्मा ज्योतिबा फुले ने मिलकर समाज में फ़ैल रही कुरीतियों को दूर किया नारी शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया आज जो महिलाये पड़ी लिखी है

 वो सब माता सावित्रीबाई फुले के महान कार्यों से है ! सावित्रीबाई फुले जब पढाने जाती थी तो लोग उन पर गंदगी , कीचड फैका करते थे माता सावित्रीबाई ने नारी शिक्षा के साथ साथ नारी सशक्तिकरण में भी बड़ा योगदान दिया !

कार्यक्रम की अध्यक्षता बालूराम माली , कचरूलाल माली ने की ! कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण तराज सर , व परमानन्द माली द्वारा किया गया ! कार्यक्रम में शामगढ़ , बाप्च्या , बघुनिया , आवरा , अजयपुर व मुख्य गाँव चंदवासा से सैकडो की संख्या में माली समाज के महिलाओ ,पुरुषों बच्चो और बुजुर्गो ने पधारकर कार्यक्रम सफल बनाया !
माताजी बावड़ी पर सब्जी विक्रेता संघ द्वारा सभी के लिए चाय की व्यवस्था की गयी कार्यक्रम के अंत में आभार दिलीप माली , मंगल माली , राहुल माली ,बंटी माली व संयुक्त माली समाज राष्ट्रिय फुले ब्रिगेड टीम चंदवासा कार्यकर्ताओ ने माना !
कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी वितरण का आयोजन रखा गया !

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

भादवा माता में संयुक्त माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

दिसंबर 30, 2017

माली समाज, बनेगा डिजीटल


संयुक्त माली समाज मिलन समारोह संपन्न हुआ


फुले ब्रिगेड के प्रदेश कानूनी सलाहकार विनोद माली ने
समाज को एकजुट रहने के लिए आव्हान दिये
जय फुले ब्रिगेडसमाज के गौरव हुवे सम्मानित संयुक्त माली समाज का मिलन समारोहसमाज के गौरव सम्मानित हुए

किसी भी प्रकार की न्युज, द न्युज टुडे की विडियो न्युज, वेब डिजाइनिंग ,वेब डेवलपमेंट के लिये संपर्क करे:- दिनेशमाली मो.9589628662



भादवामाता, जिला_नीमच


माली समाज मे शगरवंशी फूलेरिया सैनी कछावा जैसी तेरह गौत्र के लोगों को समाज की मुख्य धारा मे एकमत रहने को लेकर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के स्वजातीय बंधू जिले के प्रसिद्ध तीर्थ और आरोग्य स्थल भादवामाता मे आज रविवार को एकत्रीत हूवे। आयोजन में उपस्थित समाजजनो को संबोधित करते हुए फुले ब्रिगेड के प्रदेश कानूनी सलाहकार विनोद माली रतलाम ने समाजजनो को एकजुट रहने का आह्वान किया ताकी सभी का सर्वागीण विकास हो सके। श्री माली ने समाज से कुरितियो को मिटाने तथा युवाओं मे गलत संस्कार नही आये इसलिऐ सभी से कहा कि अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा प्रदान करे।


समाज के गौरव सम्मानित


आरोग्य स्थल भादवामाता मे समाज संघठन ने सम और विषम परिस्थितियों में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपनी प्रतिभा के दम पर समाज और अपने गांव का नाम रोशन करने वाले 75 प्रतिशत से अधीक अंक लाने वाले समाज के करीब दस बालक बालिकाओं को प्रशस्ती पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया।


अमर नाथ शहीदों को श्रृद्धाजंलि


हालिया बाबाअमरनाथ यात्रा के दौरान हमले में शहीद हुए यात्रियों को समाज ने दो मिनीट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के साथ नीमच जिले एवं राजस्थान से समाज के तेरह तरह के गौत्र माली स्वजातीय बंधू एकत्रित हुए। आयोजन मे फूले ब्रिगेड के जिला प्रभारी अर्जुन माली बलवंत महावर प्रदेश प्रभारी राज माली जनपद सदस्य पन्नालाल माली बबलू माली घनश्याम माली सरवानियां सहीत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



PHOTO GALLERY 👇👇



























  • GALLERY END




  • शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017

    संयुक्त माली समाज महा संघ इन्दौर का सप्तम अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 7 जनवरी को तथा सप्तम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22जनवरी 2018 वसंत पंचमी पर होगा

    दिसंबर 15, 2017
    संयुक्त माली समाज महा संघ इन्दौर का सप्तम अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 7 जनवरी को तथा सप्तम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22जनवरी 2018 वसंत पंचमी पर होगा

    संयुक्त माली समाज महा संघ इन्दौर के तत्वावधान में सप्तम अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन व वरिष्ठ समाजसेवीयों के सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक सात जनवरी 2018रविवार को प्रातः 10बजे से गांधी हाल इन्दौर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमे माली समाज की सभी शाखाओं के विवाह योग्य युवक युवती व समाज बन्धु भाग लेगें! इस अवसर पर स्मारिका "माली परिचय " का विमोचन भी होगा,






    जिसमे विवाह योग्य युवक युवती की सचित्र जानकारी व समाज की अन्य जानकारी प्रकाशित की जायेगी! इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवीयों का सम्मान भी किया जायेगा! इसी तारतम्य में दिनांक 22 जनवरी वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मुख्य मंत्री विवाह योजना के तहत सप्तम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें माली समाज की सभी शाखाओं के वर -वधु के विवाह संपन्न होगें !दोनों सम्मेलन गांधी हाल इन्दौर में आयोजित होगें! परिचय सम्मेलन की प्रविष्ठी दिनांक 2जनवरी तक व सामूहिक विवाह सम्मेलन का पंजीकरण दिनांक 15जनवरी तक है किया जायेगा! सम्मेलन में भाग लेने के लिए अतिशीघ्र सम्पर्क करे! दोनों सम्मेलन में सभी समाजबन्धु सादर आंमत्रित है !       
           निवेदक - संयुक्त माली समाज महा संघ इन्दौर (रजि.) व समस्त कार्य कारिणी सदस्य
    अध्यक्ष भगवती प्रसाद माली 📱मोबाइल 9302130071,9111867410 
    महामंत्री विष्णु प्रसाद वरतुने सैनी 📱 मोबाइल 9425311877, 9630977586

    मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

    मध्यप्रदेश मेवाडा माली समाज चोखला पंचायत समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

    दिसंबर 05, 2017
    मध्यप्रदेश मेवाडा माली समाज चोखला पंचायत समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई।👍

    3 दिसंबर रविवार 2017 मेवाडा माली समाज धर्मशाला बगिया रोड भागीरथपुरा लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के पास।

     मेवाडा माली समाज मध्य प्रदेश की प्रांतीय बैठक का आयोजन हुआ।
    जिसमें मध्य प्रदेश के जिले भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, देवास, धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, के समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    बैठक की खास बात यह रही कि प्रत्येक जिले के तहसील एवं छोटे से छोटे गांव, पचायतो से भी समाज बंधु आए थे। 
    बाहर से पधारे सभी समाज बंधुओं का विधिवत रूप से पंजीयन किया गया तत्पश्चात स्वल्पाहार एवं चाय की व्यवस्था रखी गई थी।
     बेठक का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित समाज के वरिष्ठ ने किया।

    तत्पश्चात समाज के वरिष्ठो का मार्गदर्शन उद्बोधन के रूप में मिला।
    युवाओं ने भी अपने विचार रखें, सभी ने मिलकर प्रदेश स्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव पास किया, जिसमें छोटे से छोटे गांव, तहसील, पंचायत या जिले स्तर के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
    तत्पश्चात तय किया गया की यह "समिति" सभी से विचार विमर्श कर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा वरिष्ठों की उपस्थिति में करेगी।

    राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी हॉट पिपलिया के "सावन उत्परिया" 💐का 🌷सम्मान🌷 भी बैठक में किया गया।
    बैठक के पश्चात सभी समाज बंधुओं की भोजन व्यवस्था भी रखी गई थी।

    शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

    महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर कई जगह हुवे छोटे बड़े कार्यक्रम

    दिसंबर 01, 2017
    *फूले ब्रिगेड मध्यप्रदेश आभार संदेश*
    🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

    इतिहास में पहली बार इतिहास रचा माली समाज ने मध्यप्रदेश मे समाज के राष्ट्रीय संघठन के आवाह्न पर मध्यप्रदेश मे पहली बार महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर 32 जगह से भी ज्यादा जगह हुए कही छोटे बडे आयोजन सभी ने अपने अपने स्थर पर किये जिसमें सबसे अच्छी बात तो यह निकलर सामने आईं के 80℅ आयोजन तो पहली बार हुए जिसमें समाज की युवा शक्ति और महिला शक्ति ने बडचडकर हिस्सा लिया और जागरूकता दिखाई । और हमारी समाज की शान, सामाजीक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन के बारे मे समझा ।













    *फुले ब्रिगेड आईटी सेल के सभी पदाधिकारीयो ने सोशमिडीया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिन्ट मिडिया और सुत्रों से जानकारी जुटाई जो रात दिन नजर बनाए रखते है समाज की हर तरह की एक्टीविटीज पर ।*
    बहोत ही सहराहनी कार्य हुए समाज के युवाओं ने महात्मा  ज्योतिबा फुले को जाना और उनका चितरण भी किया किस प्रकार महात्मा जी अपने जीवन मे कठिन प्रयास करके आज हमें वो जगह दिलाइ जहा आज हमें जातीगत भेदभाव और महिलाओ को शिक्षा मे बराबरी का अधिकार  जैसे कही प्रकार की समाजीक  कुरीतियो से उन्हो ने हमें मुक्त कराया । यही वो सबसे पहले शख्श थे जिन्हौने ब्राह्मण वाद के खिलाफ जाकर बिना पंडित पुजारीयो के शादीयां कर वाई और उन शादीयो को कानुनी मान्यता भी दिलाई ।
    *एक बार पुनः समाज के राष्ट्रीय संघठन के सभी पदाधिकारीयो की और से आप सभी का आभार..। धन्यवाद नही कहेगें क्योंकि यह हमारा ही काम है जो हमारी समाज के लोग बहोत पहले कर लेते तो आज हर जैब महात्मा ज्योतीराव होते । पर दुःख तो हमें इस बात पर आज भी होता हैं की कुछ लोग आज भी इन्है अपने सवार्थ के लिए याद करते हैं ।*

    सोमवार, 27 नवंबर 2017

    चलो इंदौर चलो इंदौर मध्यप्रदेश मेवाड़ा माली समाज की बैठक 3 दिसम्बर को

    नवंबर 27, 2017
    "चलो इंदौर - चलो इंदौर"
    मध्यप्रदेश मेवाडा माली समाज की वृहद बैठक 3 दिसंबर 2017 को प्रातः 10:30 बजे मेवाड़ा माली समाज धर्मशाला बगिया रोड पर रखी जा रही है।
    मेवाड़ा माली समाज बंधुओं बड़ा हर्ष का विषय है पिछले कई वर्षों से समाज बंधुओं की आपस में चर्चा हो रही थी की मेवाडा माली समाज का एक प्रदेश स्तरीय संगठन होना चाहिए उन्हीं विषयों को लेकर पिछले दिनों इंदौर मेवाडा माली समाज, हाटपिपलिया जिला देवास व मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों के वरिष्ठों से चर्चा कर बैठक का आयोजन रखना इंदौर में तय हुआ है।
    उक्त बैठक में प्रत्येक जिले से 10 से 15 समाज प्रतिनिधि बंधु अपेक्षित है।
    अतः क्षेत्र के समाज बंधुओं प्रतिनिधियों से निवेदन है कि अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु निम्न नंबरों पर सूचना करने का कष्ट करें ताकि बैठक में मान-सम्मान के साथ आप की व्यवस्था की जा सके।

    बैठक में जिन विषयों पर चर्चा होना है :- शिक्षा का क्षेत्र, चिकित्सा का क्षेत्र, राजनीति का क्षेत्र एवं प्रदेश स्तरीय संगठन के गठन को लेकर करना है। इसके अतिरिक्त अगर किन्ही समाज बंधुओं का कोई सुझाव हो तो वह भी प्रतिनिधियों के साथ भेजने का कष्ट करें या हमें पहले से अवगत कराने की कृपा करें।
    निवेदक -: 🙏 "इंदौर मेवाडा माली समाज मध्य प्रदेश"
    इंदौर :- Devchand Jee देवा भैया barediya 9826311172,
    Kailash jee kukdheswar ( अध्यक्ष मेवाडा माली समाज इंदौर) 9827238336,
    Dinesh kharetiya 9301207738,
    90 09 038117 इंदौर बाबूलाल भानोपा।
    9302182993 प्रेम भनोपा जावरा
    8770484993 प्रेम भनोपा जावरा
    7999603190 सुभाष उत्परिया हाटपिपलिया
    8839264503 केशव भनोपा इंदौर
    9329707598 बापुलाल धोसरिया हाटपिलि
    99818 27205 बद्री लाल वर्मा महिदपुर सिटी
    9826949447,8871181135 महिदपुर सिटी कालूराम मेंकालियां
    9630690336 प्रकाश दंतेडिया माली बाखल महिदपुर सिटी
    89822 28255 लोकेश अडेरिया भीमाखेड़ा
    09981432445 खेड़ा खजुरिया प्रेम माली
    9074221124 रवि माली उज्जैन
    95 89 884683 नारायणगढ़ सुखलाल माली
    9754697898 प्रकाश मोबिया श्यामगढ़     9893619428 प्रकाश मुवाला श्यामगढ़

    9977635200 राधेश्याम मोबिया कयामपुर
    8982967222 के एल मंडावरा मनासा
    9685810740 हरिराम टेलर गौतमपुरा
    9340238199 सुनील वर्मा सरदारपुर धार
    9926047797 दिलीप पंचोरिया इंदौर
    9993607749 नंदकिशोर माली ताल
    ताल जिला रतलाम बल्लू माली
    08120509531 ताल चंदू पहलवान कराडिया
    9009289416 मोहनलाल आसावरा मंदसौर
    7000703205 जितेंद्र असावरा दलोदा
    9993798752 रामचंद्र मंडावरा नीमच
    9826995302 विक्रम मेवाडा मांगलिया
    7447096540 गजराज मेवाड़ा सारंगपुर
    9691857417 सोनकच्छ जगदीश मंसुरिया
    9893498755 जीवन सिंह धोसरिया इंदौर।
    8120505557 madhushankar Mewada sehore 7089434500 ramesh Bagwan ashta 7748015565 dayaram Mali ashta 8120363219 dinesh mali sehore 7416670628 Deepak Mali ichawar 7000268319 vijendra mewada rajgad 9630288683 ray singh Mali ashta 9165930360 golu Mewada ashta 9981499402 suresh mewada ashta district sehore।
    7828168699 चीता खेड़ा जिला नीमच शांतिलाल माली।
    9977401749 चीता खेड़ा जिला नीमच मंगल भदेरिया।

    बुधवार, 8 नवंबर 2017

    पाराशर परिवार एवं धाकड़ समाज हाटपिपलिया द्वारा किया गया स्वागत

    नवंबर 08, 2017
    पाराशर परिवार एवं धाकड़ समाज हाटपिपलिया द्वारा 17 दिन नेशनल  कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर सावन उतपरियाँ और आशीष जाट खातेगांव सूरज जाट कनोद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया
     स्वागत करने वालों में सर्वश्री डॉक्टर प्रेमचंद जी पाराशर श्री अंतर सिंह भंडारी श्री डॉक्टर गणेश पाराशर अमित नागर राजेश नागर अशोक  पाराशर हेमंत पाराशर एवम उनके मित्र मंडली द्वारा स्वागत किया गया

    शनिवार, 4 नवंबर 2017

    फुले ब्रिगेड का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

    नवंबर 04, 2017
    🙏 *दीपावली मिलन समारोह संपन्न* 🙏
    अलीराजपुर :- सागर वंशीय माली समाज व फुले ब्रिगेड युवा माली संघठन द्वारा आज दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमे माली समाज अलीराजपुर द्वारा तुलसी विवाह एवं अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमे वर पक्ष की और से नानुरामजी माली एवं वधु पक्ष से रामलालजी माली बने एवं महा आरती का लाभ लाला माली को मिला कार्यकम में नानपुर कुक्षी माली समाज को भी आमंत्रित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में माननीय नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल मुकु जी परवाल रतनलाल माली मुखिया अलीराजपुर बुदिया जी माली मुखिया नानपुर पूनमचन्द माली अध्यक्ष कुक्षी सोमचन्द माली अध्यक्ष नानपुर रहे !

          सभी अथिति का समजजन द्वारा अथिति का स्वागत अभिनन्दन फूल माला द्वारा किया गया 
       कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र समाज की बालिकाओ द्वारा महात्मा ज्योति बा फुले एवं माता सावत्री बाई फुले की व् भगवान श्री कृष्ण की रंगोली रही जिसे समाजजन द्वारा सराहना की गई एवं पुरुस्कृत भी की गई पुरुस्कार में पूनमचन्द  माली कुक्षी गजानन ( मनीष ) माली नानपुर घनश्याम माली नानपुर  फुले ब्रिगेड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  द्वारा दिया गया !
      कार्यक्रम में पधारे अतिथि द्वारा समाज को युवा साथियो द्वारा ऐसे आयोजन की सराहना की गई व् समाज के युवाओ को समाज को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे ही सामाजिक धार्मिक आयोजन करते रहे जिससे समाज का विकास होता रहे
        कार्यक्रम पश्चात् सभी आमंत्रित अथिति समाजजन को के लिए सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया! कार्यक्रम में पधारे अतिथि समाजंन का आयोजन को सफल बनाने के लिए हिम्मतलाल माली अध्यक्ष अलीराजपुर द्वारा आभार मना 
       कार्यक्रम में फुले ब्रिगेड युवा माली समाज संघठन अलीराजपुर का विशेष योगदान रहा...


        घनश्याम माली 
         *फुले ब्रिगेड*
    *प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य*

              हितेन्द्र माली  
       *फुले ब्रिगेड जिला प्रभारी*
          जिला अलीराजपुर ( म प्र )

         किशोर माली नानपुर
       *फुले ब्रिगेड सोशलमिडिया प्रभारी इंदौर संभाग*  ( म प्र )

      सत्यम माली
    *फुले ब्रिगेड सोशलमीडिया प्रभारी*

    सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

    मेवाड़ा माली समाज के सावन उतपरिया का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन

    अक्टूबर 23, 2017
    मेवाडा माली समाज हाटपिपलिया के सावन संतोष उतपरिया का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता  में चयन हुआ है।

    Mali News Network की ओर से सावन उतपरिया को हार्दिक हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
    सावन उतपरिया
    आपको बता दे कि यह प्रतियोगिता दिनांक 13 नवंबर से 17 नवंबर 2017 तक हाटपिपलिया में होगी 
    सावन के चयन होने पर मेवाडा माली समाज हाटपिपलिया और विधायक दीपक जोशी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष दौलत तंवर , पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष  रायसिंह सेंधव , माली समाज अध्यक्ष प्रेमसिंह जमोडिया और सुभाष उतपरिया आदि लोगों ने सावन को बधाई दी

    संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड नीमच जिले का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

    अक्टूबर 23, 2017
    *फूले ब्रिगेड बैठक सम्पन्न

    ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
     राष्ट्रीय संयुक्त माली समाज फुले ब्रिगेड नीमच जिले का दीपावली मिलन समारोह दिनांक 22/10/2017 रविवार को दोपहर 12 बजे सांवलिया जी के मंदिर नीमच  मैं संपन्न हुआ ! जिस में मुख्य रुप से उपस्थित रहे वरिष्ठ सलाहकार फुले ब्रिगेड कन्हैयालाल जी माली हाड़ीपिपलिया, नीमच फुटकर व्यपारी संघ अध्यक्ष अनिल जी माली निमच, फुले ब्रिगेड प्रदेश प्रभारी राज जी माली मंदसौर, फुले ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष विनोद जी माली आलोट, फुले ब्रिगेड उज्जैन संभाग प्रभारी बंटी जी माली मंदसौर, फुले ब्रिगेड निमच जिला प्रभारी अर्जुन जी माली स. महाराज, फुले ब्रिगेड जिला मिडीया प्रभारी रवी जी माली सावन, फुले ब्रिगेड कार्य करता के रुप. हरिओम माली जीरन, विजय माली सावन, देवेंद्र माली आलोट ।

     दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम में फुले ब्रिगेड के आगामी आयोजन और  संगठन विस्तार जैसे कहीं महत्वपूर्ण विशेषयो पर चर्चा हुई । जिसमें प्रमुखता से महात्मा ज्योतिबा फुले पुण्यतिथी तथा सावित्रीबाई फुले जयंती और समाज को एक करने,समाज को शिक्षीत और विकसीत करने जैसे कई विषयों पर चर्चा की गई ! जिसमें सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो और सलाहकारो ने अपने अपने विचार रखे.. । साथ ही साथ संयुक्त माली समाज राष्ट्रिय फुले ब्रिगेड कि जिला निमच की जिला कार्यकारिणी कि घोषणा भी की गई जिसमें निम्न प्रकार से दायित्व दिये गये।

    *1- बलवन्त माली (अध्यक्ष)*
             *निमच*
    *2- शम्भुलाल माली (कोषाध्यक्ष)*
        *स.महाराज*
    *3- कन्हेयालाल माली (उपाध्यक्ष)*
      *अरनिया माली*
    *4- संदीप माली (उपाध्यक्ष)*
           *चिताखेडा*
    *5- महेश माली (सचिव)*
             *झिरमिर*
    *6-नारायण माली(तहसील अध्य्क्ष जावद)*
       *झिरमिर*
    *7-श्याम माली( निमच तहसील अध्य्क्ष*)
        *गिरदोडा*
    *8-पंकज माली (जीरन तहसील अध्य्क्ष*)
       *जीरन*
    *8- दिनेश सैनी*
    *जिला खेल प्रकोष्ठ प्रभारी*
      *निमच*
    *9- सुशील माली*
    *जिला खेल प्रकोष्ठ सह प्रभारी*
    *जीरन*

    सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो स्वागत्

    नहीं चाहिए हमें किसी का लिखा
    हमारा ल्क्ष्य सेवा देना  है..
    ना कि कीसी की गुलामी
    आओ युवा मिलकर करें समाज विकास

    युवा सोच,युवा जोश,युवा
          उमंग,आओ साथ चले हम


         राहुल माली
    फुले ब्रिगेड सोशल मीडिया मन्दसौर, निमच, रतलाम प्रभारी

    शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017

    संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई

    अक्टूबर 13, 2017
    संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई
    ===========================
    उज्जैन ■ गुजराती रामी माली समाज धर्मशाला नरसिंह घाट उज्जैन पर दिनांक 7 व 8 अक्टूबर को  संयुक्त माली समाज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई
    _जिसमें पुरे प्रदेश से फुले ब्रिगेड के प्रभारी लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बड़ाई । कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले व माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।_

    सभी अतिथियों ने अपना अपना परिचय दिया
    _कार्यक्रम के अतिथि नारायण कुशवाह विधायक ग्वालियर,कृष्णगोपाल कश्यप समाजसेवी गुना,छोटू टांक प्रदेश संयोजक जयपुरी माली समाज इंदौर,विष्णु वर्तुने संयुक्त माली समाज महासचिव इंदौर,सुरेश सांखला उज्जैन,सोनू गेहलोत चैयरमेन नगर निगम उज्जैन,मोहन पटेल जवारा ऑल इंडिया सैनी समाज अध्यक्ष,यादवलाल रामी गुजराती माली समाज प्रदेश अध्यक्ष,विनोद माली प्रदेश अध्यक्ष फुले ब्रिगेड मध्यप्रदेश,राज माली प्रदेश प्रभारी फुले ब्रिगेड मध्यप्रदेश आदि थे।_
    अतिथियों का स्वागत अर्जुन माली जिला प्रभारी नीमच,सत्यनारायण माली जिला प्रभारी रतलाम,अक्षय रावल जिला प्रभारी आगर मालवा,पवन माली सोशल मीडिया प्रभारी भोपाल सम्भाग,बंटी माली उज्जैन सम्भाग प्रभारी,दीपक माली जिला प्रभारी उज्जैन,प्रदीप सैनी गुना,अंकित माली जिला प्रभारी हरदा,राहुल माली जिला प्रभारी देवास,महेश माली नीमच,पवन माली रतलाम,काजल माली अलीराजपुर ने किया
    _अतिथि उदबोधन कृष्णगोपाल कश्यप और छोटू जी टांक द्वारा किया गया_

    इस प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी ने समाज सुधार के लिए अपने अपने विचार रखे । फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विनोद माली( एडवोकेट) द्वारा समाज के उत्थान के बारे में बताया वही समाज मे फैल रही कुरीतियों को खत्म करने का निर्णय लिया गया । वही संघटन के विस्तार के लिए सभी पदाधिकारियों को संघठित होकर काम करने और समाज के लोगो की मदद कर संघटन को सफल बनाने के बारे में कहा गया
    _कार्यक्रम के अंत मे सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गयी थी।_
    कार्यक्रम का संचालन सतीश सैनी ने किया वही कार्यक्रम के अंत मे आभार दीपक माली व समस्त समिति ने माना

    किसी भी प्रकार की न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें
    _आपका अपना पत्रकार_
    दिनेश माली