सोमवार, 26 फ़रवरी 2018

अखिल भारतीय मेवाड़ा माली समाज बोईडा राजस्थान में दिनांक 24 फरवरी 2018 व 25 फरवरी 2018 को टूर्नामेंट प्रतियोगिता का समापन हुआ

फ़रवरी 26, 2018
*अखिल भारतीय मेवाड़ा माली समाज बोईडा राजस्थान में दिनांक 24 फरवरी 2018 व 25 फरवरी 2018 को टूर्नामेंट प्रतियोगिता का समापन हुआ*

*मुख्य अतिथि भँवरलाल जी धोलास्या थे  सुखलाल जी मोबिया जिलाध्यक्ष मन्दसौर कैलाश जी फासिया मल्हारगढ़ तहसील उपाध्यक्ष भी उपस्थित थे वही अन्य गांवों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे*
*टूर्नामेंट में चार गांवो की टीमो ने भाग लिया जिनमे बोइडा , भदेसर , मोटा गांव व कानोड़ आदि है ।*
*विजेता टीमो को पुरुस्कार व शील्ड , प्रमाण पत्र आदि प्रदान किये गए*
*प्रथम विजेता टीम बोइडा रही जिसके कप्तान तुलसीराम जी वडेरा , द्वितीय विजेता टीम  भदेसर जिसके कप्तान नरेश जी रिछा रहे*
 *राष्ट्रीय अध्यक्ष भँवरलाल जी धोलास्या द्वारा प्रथम विजेता टीम को 31000 रुपये , द्वितीय विजेता टीम को 21000 रुपये का पुरस्कार दिया गया व अन्य 2 टीमो को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए*
*वही सभी के लिए भोजन की व्यवस्था अम्बालाल जी पटेल गांव बोइडा द्वारा की गई*

*✍🏾दिनेश माली पत्रकार✍🏾*
*●जिला मीडिया प्रभारी*
*●मेवाड़ा माली समाज जिला मन्दसौर*
*📞●8120094958●*

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

मेवाड़ा माली समाज बंधुओं के लिए आवश्यक सूचना

फ़रवरी 24, 2018
मेवाड़ा माली समाज बंधुओं के लिए आवश्यक सूचना
*सभी मेवाडा माली समाज बंधुओं को सूचित करने में आता है  कि हमारे द्वारा जो जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन द्वारा लिया जाता है उसमें मेवाडा माली  के स्थान पर   साथ मे सैनी, फूलमाली भी लिखा हुआ होता है जो निकट भविष्य में हमारे लिए काफी समस्या भरा रहेगा  क्योंकि हमारे पुराने जितने भी डाक्यूमेंट्स हैं उन पर मेवाडा माली या फिर माली लिखा हुआ है अब जब हम अपने बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र लेंगे तो इन नए जाति प्रमाण पत्रों पर सैनी माली , फूलमाली लिखा होगा तो आप को मुझको हम सबको जवाब देने में काफी कठिनाई होगी अतः आप सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि कि सभी लोग अपनी तहसील जिला मुख्यालय संभाग मुख्यालय कलेक्टर साहब को तहसीलदार को एक एक ज्ञापन इस विषय पर सैनी शब्द चेंज करवाने के लिए अपने अपने गांव शहर नगर से सभी दूर एक एक आवेदन जरुर देवें उस आवेदन के साथ कम से कम सौ व्यक्तियों के हस्ताक्षर करवा कर एक प्रतिलिपि अपने साथ रखें क्योंकि इन आवेदनों को लेकर हम सभी लोग प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे और यह सैनी शब्द हटवाने की मांग करेंगे अगर आप सभी लोगों को मेरा यह विचार पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा मेवाडा माली समाज के बंधुओं को आगे बढ़ाएं*
*__________________________*
*__________________________*
*आपका अपना सुभाष उतपरिया*
*उपाध्यक्ष*
*मेवाडा माली समाज हाटपिपलिया*
*जय माली जय मेवाड़*
*__________________________*
*__________________________*
*✍🏾दिनेश माली✍🏾*
*जिला मीडिया प्रभारी*
*मेवाड़ा माली समाज जिला मन्दसौर*
*__________________________*
*__________________________*
*विचार सही लगे तो इस मैसेज के नीचे इन नाम के नीचे अपना नाम जोड़कर समस्त मेवाड़ा माली समाज तक पहुचाये*

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018

माली समाज के लिए कुछ शब्द जिसे हर माली समाज के व्यक्ति को पढ़ना चाहिए

फ़रवरी 23, 2018
माली समाज के लिए कुछ शब्द जिसे हर माली समाज के व्यक्ति को पढ़ना चाहिए
*🙏🏾निवेदन🙏🏾*

*माली समाज के हर व्यक्ति से मेरा निवेदन है कि यह मैसेज जरूर जरूर पूरा पढ़े और अच्छा लगे तो शेयर करे मैसेज में बिना किसी तरह का परिवर्तन किए*

*●नही करते किसी गरीब समाजजन की मदद क्योंकि इससे वो कमाने लायक बन जाता है*
*●नही करते बड़ो का सम्मान इससे उनकी इज्जत खराब होती है*
*●नही किये जाते नियम के पालन क्योंकि इससे उन्हें कैद महसूस होता है*
*●नही करते अपने माता पिता की सेवा इससे उन्हें माता पिता बोझ लगते है*
*●नही पढ़े जाते वो मैसेज जिनसे ज्ञान मिलता है उनको तो बस लव शायरी , अश्लील मैसेज पड़ने में मजा आता है*
*●नही समझते किसी सामाजिक ग्रुप की गरिमा इनको तो बस किसी की गरिमा पर कीचड़ उछालना आता है*
*●नही की जाती किसी सामाजिक कार्यक्रम में मदद क्योंकि इनको तो बस जो समाज मे कुछ अच्छा कर रहा है उसे गिराने या टांग खीचने में मजा आता है*
*●नही की जाती किसी समाज के विद्यार्थी की मदद क्योंकि मदद करने से वो बड़ा आदमी बन जाता है और लोग तो यही चाहते कि कोई आगे कैसे बढ जाए*
*●लोगो की यह धारणाये बन गयी है कि उसने तो ग्रुप में गलत भेज दिया उसे कुछ नही बोला बस मुझे ही टोंका आखिर कब तक चलेगा यह सब अरे भाई लोगो क्या आप नही टोंक सकते है क्या ग्रुप की गरिमा बनाये रखने के लिए क्या आप मदद नही कर सकते थे*
*●कब होगा माली समाज का उद्धार , कब तक शायरी , चुटकुलों में ही अपना जीवन व्यतीत करोगे , थोड़ा समाज के लिए भी समय निकाल लिया करो*
*●यदि हम किसी की मदद करते है तो सामने वाले के मुँह से एक ही जवाब आता है "भगवान तेरा भला करे" बस इस शब्द से समझो आपको भगवान ने ही आशीर्वाद दिया है*

*●समाज के लिए तन , मन और धन से सहयोग करना चाहिए*
*●यदि हमारा समाज सशक्त होगा तो हमारा देश सशक्त होगा , यदि देश सशक्त होगा तो फिर क्यों अपनी माली समाज पिछड़ी हुई रहेगी*

*मेने अपने यह विचार अपने मन से माली समाज के उस हर व्यक्ति के लिए लिखा है जो सांसारिक दुनिया मे बस भोग विलास के लिए जी रहा है*

*✍🏾दिनेश माली पत्रकार✍🏾*
*●जिला मीडिया प्रभारी*
*●मेवाड़ा माली समाज जिला मन्दसौर*
*📞●8120094958●*

*🌹यदि किसी को किसी तरह की शिकायत हो इस मैसेज से सम्बंधित तो नम्बर दिए गए है कॉल या मैसेज कर सकते है और पता है गांव - टकरावद तहसील - शामगढ़  जिला - मन्दसौर वार्ड नम्बर 1 , आशापुरा नगर , टकरावद🌹*

गुरुवार, 4 जनवरी 2018

चंदवासा// देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई  गयी नगर में निकली पहली बार माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर ऐतिहासिक कलश यात्रा व शौभायात्रा

जनवरी 04, 2018
चंदवासा// देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई  गयी नगर में निकली पहली बार माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर ऐतिहासिक कलश यात्रा व शौभायात्रा
==========================
चंदवासा @ ✍🏿दिनेश माली की कलम से
==========================



3 जनवरी 2018  को माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर चंदवासा में पहली बार निकली संयुक्त माली समाज राष्ट्रिय फुले ब्रिगेड चंदवासा जिला मंदसौर  के तत्वावधान में ऐतिहासिक कलश यात्रा व शौभायात्रा  सर्वप्रथम कालेश्वर मंदिर से विधिविधान के साथ पूजन करके कलशयात्रा व शौभायात्रा का सुबह 10 बजे शुभारंभ किया
 गया

 यह कलश यात्रा व शौभायात्रा डीजे व ढोल के साथ कालेश्वर मंदिर से छावनी चौक , मुख्य बाजार , बस स्टेंड , गीता चौराहा से होती हुई माताजी बावड़ी माली मोहल्ला चंदवासा पहुची !


 कलश यात्रा व शौभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ छावनी चौक में पोरवाल युवा संघठन व प्रजापति युवा संघठन द्वारा स्वागत किया गया वही प्रजापति युवा संघठन द्वारा चाय व जलपान की व्यवस्था की गयी थी !
 बस स्टेंड पर क्षेत्रीय विधायक हरदीपसिंह डंग द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की पूजा अर्चना की गयी वही बस स्टेंड पर भव्य आतिशबाजी के साथ सभी महिलाओ और  पुरुषों ने डांडिया भी खेला ! कलश यात्रा व शौभायात्रा के माताजी बावड़ी पर पहुचने के बाद माता सावित्रीबाई फुले व भगवान भोलेनाथ की आरती के पश्चात पधारे हुवे अतिथियों का स्वागत किया गया ! उसके बाद अतिथियों ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन के बारे में सभी को बताया ! कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद माली एडवोकेट (प्रदेशाध्यक्ष संयुक्त माली समाज राष्ट्रिय फुले ब्रिगेड मध्यप्रदेश ) व प्रकाश पड़िहार यूको बैंक शाखा चंदवासा प्रबंधक थे !
 विनोद जी माली ने समाज में फ़ैल रही कुरीतियों के बारे में बताया और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा की माता सावित्रीबाई फुले जब 9 वर्ष की थी तब उनका विवाह महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ हुआ ! माता सावित्रीबाई व महात्मा ज्योतिबा फुले ने मिलकर समाज में फ़ैल रही कुरीतियों को दूर किया नारी शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया आज जो महिलाये पड़ी लिखी है

 वो सब माता सावित्रीबाई फुले के महान कार्यों से है ! सावित्रीबाई फुले जब पढाने जाती थी तो लोग उन पर गंदगी , कीचड फैका करते थे माता सावित्रीबाई ने नारी शिक्षा के साथ साथ नारी सशक्तिकरण में भी बड़ा योगदान दिया !

कार्यक्रम की अध्यक्षता बालूराम माली , कचरूलाल माली ने की ! कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण तराज सर , व परमानन्द माली द्वारा किया गया ! कार्यक्रम में शामगढ़ , बाप्च्या , बघुनिया , आवरा , अजयपुर व मुख्य गाँव चंदवासा से सैकडो की संख्या में माली समाज के महिलाओ ,पुरुषों बच्चो और बुजुर्गो ने पधारकर कार्यक्रम सफल बनाया !
माताजी बावड़ी पर सब्जी विक्रेता संघ द्वारा सभी के लिए चाय की व्यवस्था की गयी कार्यक्रम के अंत में आभार दिलीप माली , मंगल माली , राहुल माली ,बंटी माली व संयुक्त माली समाज राष्ट्रिय फुले ब्रिगेड टीम चंदवासा कार्यकर्ताओ ने माना !
कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी वितरण का आयोजन रखा गया !

शनिवार, 30 दिसंबर 2017

भादवा माता में संयुक्त माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

दिसंबर 30, 2017

माली समाज, बनेगा डिजीटल


संयुक्त माली समाज मिलन समारोह संपन्न हुआ


फुले ब्रिगेड के प्रदेश कानूनी सलाहकार विनोद माली ने
समाज को एकजुट रहने के लिए आव्हान दिये
जय फुले ब्रिगेडसमाज के गौरव हुवे सम्मानित संयुक्त माली समाज का मिलन समारोहसमाज के गौरव सम्मानित हुए

किसी भी प्रकार की न्युज, द न्युज टुडे की विडियो न्युज, वेब डिजाइनिंग ,वेब डेवलपमेंट के लिये संपर्क करे:- दिनेशमाली मो.9589628662



भादवामाता, जिला_नीमच


माली समाज मे शगरवंशी फूलेरिया सैनी कछावा जैसी तेरह गौत्र के लोगों को समाज की मुख्य धारा मे एकमत रहने को लेकर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के स्वजातीय बंधू जिले के प्रसिद्ध तीर्थ और आरोग्य स्थल भादवामाता मे आज रविवार को एकत्रीत हूवे। आयोजन में उपस्थित समाजजनो को संबोधित करते हुए फुले ब्रिगेड के प्रदेश कानूनी सलाहकार विनोद माली रतलाम ने समाजजनो को एकजुट रहने का आह्वान किया ताकी सभी का सर्वागीण विकास हो सके। श्री माली ने समाज से कुरितियो को मिटाने तथा युवाओं मे गलत संस्कार नही आये इसलिऐ सभी से कहा कि अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा प्रदान करे।


समाज के गौरव सम्मानित


आरोग्य स्थल भादवामाता मे समाज संघठन ने सम और विषम परिस्थितियों में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपनी प्रतिभा के दम पर समाज और अपने गांव का नाम रोशन करने वाले 75 प्रतिशत से अधीक अंक लाने वाले समाज के करीब दस बालक बालिकाओं को प्रशस्ती पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया।


अमर नाथ शहीदों को श्रृद्धाजंलि


हालिया बाबाअमरनाथ यात्रा के दौरान हमले में शहीद हुए यात्रियों को समाज ने दो मिनीट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के साथ नीमच जिले एवं राजस्थान से समाज के तेरह तरह के गौत्र माली स्वजातीय बंधू एकत्रित हुए। आयोजन मे फूले ब्रिगेड के जिला प्रभारी अर्जुन माली बलवंत महावर प्रदेश प्रभारी राज माली जनपद सदस्य पन्नालाल माली बबलू माली घनश्याम माली सरवानियां सहीत बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।



PHOTO GALLERY 👇👇



























  • GALLERY END




  • शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017

    संयुक्त माली समाज महा संघ इन्दौर का सप्तम अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 7 जनवरी को तथा सप्तम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22जनवरी 2018 वसंत पंचमी पर होगा

    दिसंबर 15, 2017
    संयुक्त माली समाज महा संघ इन्दौर का सप्तम अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 7 जनवरी को तथा सप्तम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दिनांक 22जनवरी 2018 वसंत पंचमी पर होगा

    संयुक्त माली समाज महा संघ इन्दौर के तत्वावधान में सप्तम अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन व वरिष्ठ समाजसेवीयों के सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक सात जनवरी 2018रविवार को प्रातः 10बजे से गांधी हाल इन्दौर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमे माली समाज की सभी शाखाओं के विवाह योग्य युवक युवती व समाज बन्धु भाग लेगें! इस अवसर पर स्मारिका "माली परिचय " का विमोचन भी होगा,






    जिसमे विवाह योग्य युवक युवती की सचित्र जानकारी व समाज की अन्य जानकारी प्रकाशित की जायेगी! इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवीयों का सम्मान भी किया जायेगा! इसी तारतम्य में दिनांक 22 जनवरी वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मुख्य मंत्री विवाह योजना के तहत सप्तम निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें माली समाज की सभी शाखाओं के वर -वधु के विवाह संपन्न होगें !दोनों सम्मेलन गांधी हाल इन्दौर में आयोजित होगें! परिचय सम्मेलन की प्रविष्ठी दिनांक 2जनवरी तक व सामूहिक विवाह सम्मेलन का पंजीकरण दिनांक 15जनवरी तक है किया जायेगा! सम्मेलन में भाग लेने के लिए अतिशीघ्र सम्पर्क करे! दोनों सम्मेलन में सभी समाजबन्धु सादर आंमत्रित है !       
           निवेदक - संयुक्त माली समाज महा संघ इन्दौर (रजि.) व समस्त कार्य कारिणी सदस्य
    अध्यक्ष भगवती प्रसाद माली 📱मोबाइल 9302130071,9111867410 
    महामंत्री विष्णु प्रसाद वरतुने सैनी 📱 मोबाइल 9425311877, 9630977586

    शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017

    फुले ब्रिगेड सोजत (पाली) व माली युवा महासभा के संयुक्त अध्यक्षता में चेतन सैनी की हत्या को लेकर सोजत उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर CBI जांच की मांग की

    दिसंबर 08, 2017
    #आज_फुले_ब्रिगेड_सोजत(पाली) व #माली_युवा_महासभा_के_सयुक्त #अध्यक्षता_में_चेतन_सैनी_की_हत्या को लेकर #सोजत_उपखण्ड_अधिकारी #SDM_मुकेश_जी_चौधरी को ज्ञापन पत्र देकर #CBI_जांच_की_मांग_की


    जिसमे  माली युवा महासभा व #फुले_ब्रिगेड_के #सुरेंद्र_जी_परिहार(#प्रदेश_सह_संगठन मंत्री),#संदीप_सैनी(#जिला_प्रभारी_फुले #ब्रिगेड_पाली) ,#अशोक_गहलोत(#तहसील_उपाध्यक्ष) आनन्द जी भाटी(प्रदेश संगठन मंत्री माली युवा महा सभा) महेंद्र जी पालरिया (युवा महासभा जिलाध्यक्ष), ताराचन्द जी टांक, पार्षद रामावतार जी, राजेश जी सांखला, गोरी शंकर जी,दलपत टांक, मनीष सोलंकी,महेंद्र जी टांक, शान्तिलाल जी , सूरज टांक, गौतम जी तंवर,प्रकाश जी,हितेश ,प्रेमचन्द जी टांक, सुरेश जी तंवर , आदि #फुले_ब्रिगेड व माली महासभा  के कार्यकर्ता उपस्थित थे!!*
    *🚩जय फुले जय माली समाज एकता🚩*

    शौर्य दिवस पर फुले ब्रिगेड सोजत द्वारा बजरंग दल सोजत सिटी द्वारा निकली गयी वाहन रैली का स्वागत किया गया

    दिसंबर 08, 2017
    दिनांक 6/12/2017 को शौर्य  दिवस पर फुले बिगेड  सोजत के द्वारा  बजरंग दल  सोजत सिटी जिला  पाली  द्वारा वाहन  रेली निकाली गई  जिसमे पुष्पो द्वारा  स्वागत  किया  गया 



    इस मोके पर फुले बिगेड  के प्रदेश  सह संगठन मंत्री  सुरेन्द्र परिहार  ,कमलेश सांखला  ,महेन्द्र  पालरिया, विकास  ,धमीचन्द  जी आदि मोजुद रहे

    मंगलवार, 5 दिसंबर 2017

    मध्यप्रदेश मेवाडा माली समाज चोखला पंचायत समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई।

    दिसंबर 05, 2017
    मध्यप्रदेश मेवाडा माली समाज चोखला पंचायत समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न हुई।👍

    3 दिसंबर रविवार 2017 मेवाडा माली समाज धर्मशाला बगिया रोड भागीरथपुरा लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन के पास।

     मेवाडा माली समाज मध्य प्रदेश की प्रांतीय बैठक का आयोजन हुआ।
    जिसमें मध्य प्रदेश के जिले भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, देवास, धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, के समाज प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    बैठक की खास बात यह रही कि प्रत्येक जिले के तहसील एवं छोटे से छोटे गांव, पचायतो से भी समाज बंधु आए थे। 
    बाहर से पधारे सभी समाज बंधुओं का विधिवत रूप से पंजीयन किया गया तत्पश्चात स्वल्पाहार एवं चाय की व्यवस्था रखी गई थी।
     बेठक का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित समाज के वरिष्ठ ने किया।

    तत्पश्चात समाज के वरिष्ठो का मार्गदर्शन उद्बोधन के रूप में मिला।
    युवाओं ने भी अपने विचार रखें, सभी ने मिलकर प्रदेश स्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव पास किया, जिसमें छोटे से छोटे गांव, तहसील, पंचायत या जिले स्तर के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।
    तत्पश्चात तय किया गया की यह "समिति" सभी से विचार विमर्श कर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा वरिष्ठों की उपस्थिति में करेगी।

    राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी हॉट पिपलिया के "सावन उत्परिया" 💐का 🌷सम्मान🌷 भी बैठक में किया गया।
    बैठक के पश्चात सभी समाज बंधुओं की भोजन व्यवस्था भी रखी गई थी।

    शनिवार, 2 दिसंबर 2017

    दिसंबर 02, 2017




    मृत्युभोज पर एक लघु लेख जरूर पड़े

    दिसंबर 02, 2017
    * मृत्यु भोज पर एक लघु लेख भेजा है*  ,वह मुझे तो पसन्द आया।ऐसी सामाजि क कुरीति पर शानदार कटाक्ष किया है।आप भी पढे।)


    जश्न-ऐ-मौत।मृत्यु भोज, एक सामाजिक कलंक !!!
              
             इंसान स्वार्थ व खाने के लालच में कितना गिरता है उसका नमूना होती है सामाजिक कुरीतियां। ऐसी ही एक पीड़ा देने वाली कुरीति वर्षों पहले भोले-भाल हिन्दुओ में फैलाई गई थी वो है -मृत्युभोज!!! मानव विकास के रास्ते में यह गंदगी कैसे पनप गयी, समझ से परे है। जानवर भी अपने किसी साथी के मरने पर मिलकर दुःख प्रकट करते हैं, इंसानी बेईमान दिमाग की करतूतें देखो कि यहाँ किसी व्यक्ति के मरने पर उसके साथी, सगे-सम्बन्धी भोज करते हैं। मिठाईयाँ खाते हैं। किसी घर में खुशी का मौका हो, तो समझ आता है कि मिठाई बनाकर, खिलाकर खुशी का इजहार करें, खुशी जाहिर करें। लेकिन किसी व्यक्ति के मरने पर मिठाईयाँ परोसी जायें, खाई जायें, इस शर्मनाक परम्परा को मानवता की किस श्रेणी में रखें? इंसान की गिरावट को मापने का पैमाना कहाँ खोजे? इस भोज के भी अलग-अलग तरीके  हैं। कहीं पर यह एक ही दिन में किया जाता है। कहीं तीसरे दिन से शुरू होकर बारहवें-तेहरवें दिन तक चलता है। कई लोग श्मशान घाट से ही सीधे मृत्युभोज का सामान लाने निकल पड़ते हैं। मैंने तो ऐसे लोगों को सलाह भी दी कि क्यों न वे श्मशान घाट पर ही टेंट लगाकर जीम लें ताकि अन्य जानवर आपको गिद्ध से अलग समझने की भूल न कर बैठे ! 


    रिश्तेदारों को तो छोड़ो, पूरा गांव का गाँव व आसपास का पूरा क्षेत्र टूट पड़ता है खाने को! तब यह हैसियत दिखाने का अवसर बन जाता है। आस-पास के कई गाँवों से ट्रेक्टर-ट्रोलियों में गिद्धों की भांति जनता इस घृणित भोज पर टूट पड़ती है।


                 जब मैंने समाज के बुजुर्गों से बात की व इस कुरीति के चलन के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि उनके जमाने में ऐसा नहीं था। रिश्तेदार ही घर पर मिलने आते थे। उन्हें पड़ोसी भोजन के लिए ले जाया करते थे। सादा भोजन करवा देते थे। मृत व्यक्ति के घर बारह दिन तक कोई भोजन नहीं बनता था। 13 वें दिन कुछ सादे क्रियाकर्म होते थे। परिजन बिछुड़ने के गम को भूलने के लिए मानसिक सहारा दिया जाता था। लेकिन हम कहाँ पहुंच गए! परिजन के बिछुड़ने के बाद उनके परिवार वालों को जिंदगीभर के लिए एक और जख्म दे देते है।जीते जी चाहे इलाज के लिए 2,00 रुपये उधार न दिए हो लेकिन मृत्युभोज के लिए 6-7 लाख का कर्जा ओढ़ा देते है। ऐसा नहीं करो तो समाज में इज्जत नहीं बचेगी! क्या गजब पैमाने बनाये हैं हमने इज्जत के? इंसानियत को शर्मसार करके, परिवार को बर्बाद करके इज्जत पाने का पैमाना! कहीं-कहीं पर तो इस अवसर पर अफीम की मनुहार भी करनी पड़ती है। इसका खर्च मृत्युभोज के बराबर ही पड़ता है। जिनके कंधों पर इस कुरीति को रोकने का जिम्मा है वो नेता-अफसर खुद अफीम का जश्न मनाते नजर आते है। कपड़ों का लेन-देन भी ऐसे अवसरों पर जमकर होता है। कपड़े, केवल दिखाने के, पहनने लायक नहीं। बाप एक का मरा पगड़ी पुरै परीवार ने पहन ली बरबादी का ऐसा नंगा नाच, जिस समाज में चल रहा हो, वहाँ पर पूँजी कहाँ बचेगी? बच्चे कैसे पढ़ेंगे?बीमारों का इलाज कैसे होगा?


             घिन्न आती है जब यह देखते हैं कि जवान मौतों पर भी समाज के लोग जानवर बनकर मिठाईयाँ उड़ा रहे होते हैं। गिद्ध भी गिद्ध को नहीं खाता! पंजे वाले जानवर पंजे वाले जानवर को खाने से बचते है। लेकिन इंसानी चोला पहनकर घूम रहे ये दोपाया जानवरों को शर्म भी नहीं आती जब जवान बाप या माँ के मरने पर उनके बच्चे अनाथ होकर, सिर मुंडाये आस-पास घूम रहे होते हैं। और समाज के प्रतिष्ठित लोग उस परिवार की मदद करने के स्थान पर भोज कर रहे होते हैं।

    जब भी बात करते है कि इस घिनौने कृत्य को बंद करो तो समाज के ऐसे-ऐसे कुतर्क शास्त्री खड़े हो जाते है कि  इनके तर्क देखिए.....

    A) माँ-बाप जीवन भर तुम्हारे लिए कमाकर गये हैं, तो उनके लिए हम कुछ नहीं करोगे ??

    इमोशनल अत्याचार शुरू कर देते है! चाहे अपना बाप घर के कोने में भूखा पड़ा हो लेकिन यहां ज्ञान बांटने जरूर आ जाता है! हकीकत तो यह है कि आजकल अधिकांश माँ-बाप कर्ज ही छोड़ कर जा रहे हैं। उनकी जीवन भर की कमाई भी तो कुरीतियों और दिखावे की भेंट चढ़ गयी। फिर अगर कुछ पैसा उन्होंने हमारे लिए रखा भी है, तो यह उनका फर्ज था। हम यही कर सकते हैं कि जीते जी उनकी सेवा कर लें। लेकिन जीते जी तो हम उनसे ठीक से बात नहीं करते। वे खोंसते रहते हैं, हम उठकर दवाई नहीं दे पाते हैं। अचरज होता है कि वही लोग बड़ा मृत्युभोज या दिखावा करते हैं, जिनके माँ-बाप जीवन भर तिरस्कृत रहे। खैर! चलिए, अगर माँ-बाप ने हमारे लिए कमाया है, तो उनकी याद में हम कई जनहित के कार्य कर सकते हैं, पुण्य कर सकते हैं। जरूरतमंदो की मदद कर दें, अस्पताल-स्कूल के कमरे बना दें, पेड़ लगा दें।परन्तु हट्टे-कट्टे लोगों को भोजन करवाने से कैसा पुण्य होगा? कुछ बुजुर्ग तो दो साल पहले इस चिंता के कारण मर जाते है कि मेरी मौत पर मेरा समाज ही मेरे बच्चों को नोंच डालेगा! मरने वाले को भी शांति से नहीं मरने देते हो! कैसा फर्ज व कैसा धर्म है तुम्हारा ??

    B) आये मेहमानों को भूखा ही भेज दें ??

    पहली बात को शोक प्रकट करने आने वाले रिश्तेदार और मित्र, मेहमान नहीं होते हैं। उनको भी सोचना चाहिये कि शोक संतृप्त परिवार को और दुखी क्यों करें ?? अब तो साधन भी बहुत हैं। सुबह से शाम तक वापिस अपने घर पहुँचा जा सकता है। इस घिसे-पिटे तर्क को किनारे रख दें। मेहमाननवाजी खुशी के मौकों पर की जाती है, मौत पर नहीं!! बेहतर यही होगा कि हम जब शोक प्रकट करने जायें, तो खुद ही भोजन या अन्य मनुहार को नकार दें। समस्या ही खत्म हो जायेगी।

    C) तुमने भी तो खाया था तो खिलाना पड़ेगा !!

    यह मुर्ग़ी पहले आई या अंडा पहले आया वाला नाटक बंद करो। यह समस्या कभी नहीं सुलझेगी! अब आप बुला लो, फिर वे बुलायेंगे। फिर कुछ और लोग जोड़ दो। इनसानियत पहले से ही इस कृत्य पर शर्मिंदा है, अब और मत करो। किसी व्यक्ति के मरने पर उसके घर पर जाकर भोजन करना ही इंसानी बेईमानी की पराकाष्ठा है और अब इतनी पढ़ाई-लिखाई के बाद तो यह चीज प्रत्येक समझदामर व्यक्ति को मान लेनी चाहिए। गाँव और क़स्बों में गिद्धों की तरह मृत व्यक्तियों के घरों में मिठाईयों पर टूट पड़ते लोगों की तस्वीरें अब दिखाई नहीं देनी चाहिए।

    इस कुरीति को मिटाने का एक ही उपाय है कि

    आओ आप और हम ये सपथ ले की हम इस प्रकार के आयोजनों में भोजन नही करेंगे
    धन्यवाद   .
    .सोच बदले .....समाज बदले ... ..
    हम सुधरेंगे  ....समाज  सुधरेगा

    जानिए ग्राम पंचायत टकरावद में किस किस का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आया है

    दिसंबर 02, 2017
    जानिए ग्राम पंचायत टकरावद में किस किस का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आया है



    फुले ब्रिगेड बिहार का प्रथम राज्य स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

    दिसंबर 02, 2017

    फुले ब्रिगेड बिहार का प्रथम राज्य स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न:-
    ----------------------------------------
            आज दिनांक 30-11-2017 को वार(औरंगाबाद) में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक माननीय भाई सी. पी. सैनी जी के द्वारा किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता फुले ब्रिगेड बिहार के प्रदेशाध्यक्ष भाई निरंजन कुमार मालाकार जी ने की तथा मंच संचालक की भूमिका फुले ब्रिगेड औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ मालाकार जी एवं फुले ब्रिगेड बेगूसराय के उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन भारती उर्फ़ सुमन माली ने निभाई। इस सम्मलेन में फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक भाई सी. पी. सैनी जी , राजस्थान के प्रदेश सचिव भाई अतुल सैनी जी , फुले ब्रिगेड बिहार के लगभग सभी सम्मानित पदाधिकारी  एवं अन्य राज्यों के अपने समाज बन्धु के अलावा स्थानीय स्वजाति गणमान्य बन्धु ने अपने -अपने विचार दिए।



                इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक भाई सी. पी. सैनी जी, भाई अतुल सैनी जी, फुले ब्रिगेड बिहार के प्रदेशाध्यक्ष माननीय निरंजन कुमार मालाकार जी, उपाध्यक्ष गौतम मालाकार उर्फ़ गौतम बजाज जी, प्रभारी अनुज कुमार सैनी जी, मुख्य संरक्षक श्री प्रकाश मालाकार जी, संरक्षक नागेन्द्र रंजन जी, मगध प्रमण्डल प्रभारी अभिषेक कुमार भगत जी, पूर्णिया प्रमण्डल प्रभारी सौरभ कुमार मालाकार जी, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ मालाकार जी, मोतिहारी जिलाध्यक्ष ताराचन्द्र भगत जी, कटिहार जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार जी, बेगूसराय जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना मालाकार जी, दाऊद नगर अनुमंडल प्रमुख बसंत कुमार मालाकार जी, विकाश चंद्र सैनी (कोलकाता), राजेंद्र कुमार भाटी (छत्तीसगढ़), आशा मल्होत्रा(औरंगाबाद), प्रदीप मालाकार(बेगूसराय), बब्बन भगत(सासाराम), चन्दन मालाकार(औरंगाबाद) एवं अन्य वक्ताओं के द्वारा फुले ब्रिगेड संगठन के विस्तार, भारत सरकार को  महात्मा ज्योतिबा फुले दंपत्ति को भारत रत्न से सम्मानित करने , माली समाज के उत्थान से सम्बंधित बातों पर चर्चा हुई तथा फुले ब्रिगेड बिहार के द्वारा अब तक समाज के प्रति  किये गए कार्यों की समीक्षा की गई।

    ----------------------------------------
    आपका भाई मुरारी कुमार मालाकार मीडिया प्रभारी फूले ब्रिगेड बेगुसराय संपर्क सूत्र 8405986604

    शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

    महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर कई जगह हुवे छोटे बड़े कार्यक्रम

    दिसंबर 01, 2017
    *फूले ब्रिगेड मध्यप्रदेश आभार संदेश*
    🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻

    इतिहास में पहली बार इतिहास रचा माली समाज ने मध्यप्रदेश मे समाज के राष्ट्रीय संघठन के आवाह्न पर मध्यप्रदेश मे पहली बार महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर 32 जगह से भी ज्यादा जगह हुए कही छोटे बडे आयोजन सभी ने अपने अपने स्थर पर किये जिसमें सबसे अच्छी बात तो यह निकलर सामने आईं के 80℅ आयोजन तो पहली बार हुए जिसमें समाज की युवा शक्ति और महिला शक्ति ने बडचडकर हिस्सा लिया और जागरूकता दिखाई । और हमारी समाज की शान, सामाजीक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन के बारे मे समझा ।













    *फुले ब्रिगेड आईटी सेल के सभी पदाधिकारीयो ने सोशमिडीया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिन्ट मिडिया और सुत्रों से जानकारी जुटाई जो रात दिन नजर बनाए रखते है समाज की हर तरह की एक्टीविटीज पर ।*
    बहोत ही सहराहनी कार्य हुए समाज के युवाओं ने महात्मा  ज्योतिबा फुले को जाना और उनका चितरण भी किया किस प्रकार महात्मा जी अपने जीवन मे कठिन प्रयास करके आज हमें वो जगह दिलाइ जहा आज हमें जातीगत भेदभाव और महिलाओ को शिक्षा मे बराबरी का अधिकार  जैसे कही प्रकार की समाजीक  कुरीतियो से उन्हो ने हमें मुक्त कराया । यही वो सबसे पहले शख्श थे जिन्हौने ब्राह्मण वाद के खिलाफ जाकर बिना पंडित पुजारीयो के शादीयां कर वाई और उन शादीयो को कानुनी मान्यता भी दिलाई ।
    *एक बार पुनः समाज के राष्ट्रीय संघठन के सभी पदाधिकारीयो की और से आप सभी का आभार..। धन्यवाद नही कहेगें क्योंकि यह हमारा ही काम है जो हमारी समाज के लोग बहोत पहले कर लेते तो आज हर जैब महात्मा ज्योतीराव होते । पर दुःख तो हमें इस बात पर आज भी होता हैं की कुछ लोग आज भी इन्है अपने सवार्थ के लिए याद करते हैं ।*

    सोमवार, 27 नवंबर 2017

    चलो इंदौर चलो इंदौर मध्यप्रदेश मेवाड़ा माली समाज की बैठक 3 दिसम्बर को

    नवंबर 27, 2017
    "चलो इंदौर - चलो इंदौर"
    मध्यप्रदेश मेवाडा माली समाज की वृहद बैठक 3 दिसंबर 2017 को प्रातः 10:30 बजे मेवाड़ा माली समाज धर्मशाला बगिया रोड पर रखी जा रही है।
    मेवाड़ा माली समाज बंधुओं बड़ा हर्ष का विषय है पिछले कई वर्षों से समाज बंधुओं की आपस में चर्चा हो रही थी की मेवाडा माली समाज का एक प्रदेश स्तरीय संगठन होना चाहिए उन्हीं विषयों को लेकर पिछले दिनों इंदौर मेवाडा माली समाज, हाटपिपलिया जिला देवास व मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों के वरिष्ठों से चर्चा कर बैठक का आयोजन रखना इंदौर में तय हुआ है।
    उक्त बैठक में प्रत्येक जिले से 10 से 15 समाज प्रतिनिधि बंधु अपेक्षित है।
    अतः क्षेत्र के समाज बंधुओं प्रतिनिधियों से निवेदन है कि अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु निम्न नंबरों पर सूचना करने का कष्ट करें ताकि बैठक में मान-सम्मान के साथ आप की व्यवस्था की जा सके।

    बैठक में जिन विषयों पर चर्चा होना है :- शिक्षा का क्षेत्र, चिकित्सा का क्षेत्र, राजनीति का क्षेत्र एवं प्रदेश स्तरीय संगठन के गठन को लेकर करना है। इसके अतिरिक्त अगर किन्ही समाज बंधुओं का कोई सुझाव हो तो वह भी प्रतिनिधियों के साथ भेजने का कष्ट करें या हमें पहले से अवगत कराने की कृपा करें।
    निवेदक -: 🙏 "इंदौर मेवाडा माली समाज मध्य प्रदेश"
    इंदौर :- Devchand Jee देवा भैया barediya 9826311172,
    Kailash jee kukdheswar ( अध्यक्ष मेवाडा माली समाज इंदौर) 9827238336,
    Dinesh kharetiya 9301207738,
    90 09 038117 इंदौर बाबूलाल भानोपा।
    9302182993 प्रेम भनोपा जावरा
    8770484993 प्रेम भनोपा जावरा
    7999603190 सुभाष उत्परिया हाटपिपलिया
    8839264503 केशव भनोपा इंदौर
    9329707598 बापुलाल धोसरिया हाटपिलि
    99818 27205 बद्री लाल वर्मा महिदपुर सिटी
    9826949447,8871181135 महिदपुर सिटी कालूराम मेंकालियां
    9630690336 प्रकाश दंतेडिया माली बाखल महिदपुर सिटी
    89822 28255 लोकेश अडेरिया भीमाखेड़ा
    09981432445 खेड़ा खजुरिया प्रेम माली
    9074221124 रवि माली उज्जैन
    95 89 884683 नारायणगढ़ सुखलाल माली
    9754697898 प्रकाश मोबिया श्यामगढ़     9893619428 प्रकाश मुवाला श्यामगढ़

    9977635200 राधेश्याम मोबिया कयामपुर
    8982967222 के एल मंडावरा मनासा
    9685810740 हरिराम टेलर गौतमपुरा
    9340238199 सुनील वर्मा सरदारपुर धार
    9926047797 दिलीप पंचोरिया इंदौर
    9993607749 नंदकिशोर माली ताल
    ताल जिला रतलाम बल्लू माली
    08120509531 ताल चंदू पहलवान कराडिया
    9009289416 मोहनलाल आसावरा मंदसौर
    7000703205 जितेंद्र असावरा दलोदा
    9993798752 रामचंद्र मंडावरा नीमच
    9826995302 विक्रम मेवाडा मांगलिया
    7447096540 गजराज मेवाड़ा सारंगपुर
    9691857417 सोनकच्छ जगदीश मंसुरिया
    9893498755 जीवन सिंह धोसरिया इंदौर।
    8120505557 madhushankar Mewada sehore 7089434500 ramesh Bagwan ashta 7748015565 dayaram Mali ashta 8120363219 dinesh mali sehore 7416670628 Deepak Mali ichawar 7000268319 vijendra mewada rajgad 9630288683 ray singh Mali ashta 9165930360 golu Mewada ashta 9981499402 suresh mewada ashta district sehore।
    7828168699 चीता खेड़ा जिला नीमच शांतिलाल माली।
    9977401749 चीता खेड़ा जिला नीमच मंगल भदेरिया।

    गुरुवार, 23 नवंबर 2017

    बुधवार, 8 नवंबर 2017

    पाराशर परिवार एवं धाकड़ समाज हाटपिपलिया द्वारा किया गया स्वागत

    नवंबर 08, 2017
    पाराशर परिवार एवं धाकड़ समाज हाटपिपलिया द्वारा 17 दिन नेशनल  कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने पर सावन उतपरियाँ और आशीष जाट खातेगांव सूरज जाट कनोद का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया
     स्वागत करने वालों में सर्वश्री डॉक्टर प्रेमचंद जी पाराशर श्री अंतर सिंह भंडारी श्री डॉक्टर गणेश पाराशर अमित नागर राजेश नागर अशोक  पाराशर हेमंत पाराशर एवम उनके मित्र मंडली द्वारा स्वागत किया गया

    शनिवार, 4 नवंबर 2017

    फुले ब्रिगेड का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

    नवंबर 04, 2017
    🙏 *दीपावली मिलन समारोह संपन्न* 🙏
    अलीराजपुर :- सागर वंशीय माली समाज व फुले ब्रिगेड युवा माली संघठन द्वारा आज दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमे माली समाज अलीराजपुर द्वारा तुलसी विवाह एवं अन्नकूट महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रखा गया जिसमे वर पक्ष की और से नानुरामजी माली एवं वधु पक्ष से रामलालजी माली बने एवं महा आरती का लाभ लाला माली को मिला कार्यकम में नानपुर कुक्षी माली समाज को भी आमंत्रित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में माननीय नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल मुकु जी परवाल रतनलाल माली मुखिया अलीराजपुर बुदिया जी माली मुखिया नानपुर पूनमचन्द माली अध्यक्ष कुक्षी सोमचन्द माली अध्यक्ष नानपुर रहे !

          सभी अथिति का समजजन द्वारा अथिति का स्वागत अभिनन्दन फूल माला द्वारा किया गया 
       कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र समाज की बालिकाओ द्वारा महात्मा ज्योति बा फुले एवं माता सावत्री बाई फुले की व् भगवान श्री कृष्ण की रंगोली रही जिसे समाजजन द्वारा सराहना की गई एवं पुरुस्कृत भी की गई पुरुस्कार में पूनमचन्द  माली कुक्षी गजानन ( मनीष ) माली नानपुर घनश्याम माली नानपुर  फुले ब्रिगेड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  द्वारा दिया गया !
      कार्यक्रम में पधारे अतिथि द्वारा समाज को युवा साथियो द्वारा ऐसे आयोजन की सराहना की गई व् समाज के युवाओ को समाज को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे ही सामाजिक धार्मिक आयोजन करते रहे जिससे समाज का विकास होता रहे
        कार्यक्रम पश्चात् सभी आमंत्रित अथिति समाजजन को के लिए सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया! कार्यक्रम में पधारे अतिथि समाजंन का आयोजन को सफल बनाने के लिए हिम्मतलाल माली अध्यक्ष अलीराजपुर द्वारा आभार मना 
       कार्यक्रम में फुले ब्रिगेड युवा माली समाज संघठन अलीराजपुर का विशेष योगदान रहा...


        घनश्याम माली 
         *फुले ब्रिगेड*
    *प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य*

              हितेन्द्र माली  
       *फुले ब्रिगेड जिला प्रभारी*
          जिला अलीराजपुर ( म प्र )

         किशोर माली नानपुर
       *फुले ब्रिगेड सोशलमिडिया प्रभारी इंदौर संभाग*  ( म प्र )

      सत्यम माली
    *फुले ब्रिगेड सोशलमीडिया प्रभारी*

    रविवार, 29 अक्टूबर 2017

    राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की दीपावली मिलन बैठक फुलखेड़ा बालाजी मंदिर गरोठ में सम्पन्न

    अक्टूबर 29, 2017
    राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की दीपावली मिलन बैठक फुलखेड़ा बालाजी मंदिर गरोठ में सम्पन्न
    *=========================*
    गरोठ@दिनेश माली की रिपोर्ट//आज दिनांक 29 अक्टूबर 2017 को फुलखेड़ा बालाजी मंदिर गरोठ पर संयुक्त माली समाज फुले ब्रिगेड की दीपावली मिलन बैठक रखी गयी थी ।

     जिसमे गरोठ , शामगढ, चंदवासा  , अजयपुर, भैसोदामण्डी, भवानीमंडी से माली बन्धु पधारे । बैठक में संघटन के विस्तार एवं  समाज में फेल रही कुरीतियों पर भी विचार विमर्श किया गया । बैठक में फुले ब्रिगेड के प्रदेश प्रभारी राज माली , प्रदेश अध्यक्ष विनोद माली , उज्जैन सम्भाग प्रभारी बंटी माली , पवन माली गरोठ jk 24× 7 जिला विशेष संवाददाता, दिनेश माली आईटी सेल टीम फुले ब्रिगेड  व कई माली बन्धु उपस्थित रहे।वही फुले ब्रिगेड गरोठ उपजिला मंदसौर की कार्यकारिणी भी गठित की गई ।जिसमे निम्नलिखित दायित्व दिए:-_
    *=========================*
    1.गरोठ उपजिला मंदसौर प्रभारी
    ◆संजय माली

    2.वरिष्ठ सलाहकार
    ◆बालकृष्ण माली भैसोदामण्डी
    ◆परमानन्द माली चंदवासा

    3.गरोठ उपजिला मंदसौर क़ानूनीसलाहकर
    ◆मुकेश माली गरोठ

    4.गरोठ उपजिला मंदसौर सोशल मीडिया प्रभारी
    ◆दिनेश माली गरोठ

    5.शामगढ तहसील प्रभारी
    ◆रामगोपाल माली अजयपुर

    6.भानपुरा तहसील प्रभारी
    ◆संजय माली भैसोदामण्डी

    7.गरोठ तहसील प्रभारी
    ◆कमलेश माली गरोठ

    8.भानपुरा तहसील सोशल मीडिया प्रभारी
    ◆गौरव माली भवानीमंडी
    ◆अजय माली भवानीमंडी

    9.गरोठ तहसील सोशल मीडिया प्रभारी
    ◆लखन माली गरोठ
    *=========================*
    *बैठक में समाज को शिक्षित करने व विकसित करने पर विचार विमर्श किये गए*
    _फुले ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विनोद माली (एडवोकेट) के द्वारा माली समाज की महान धरोहर महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले के बारे में सभी को बताया गया । वही बैठक में महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले ( प्रथम महिला शिक्षिका) को भारत रत्न मिले इस विषय पर चर्चा की गई।_

    सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

    मेवाड़ा माली समाज के सावन उतपरिया का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन

    अक्टूबर 23, 2017
    मेवाडा माली समाज हाटपिपलिया के सावन संतोष उतपरिया का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता  में चयन हुआ है।

    Mali News Network की ओर से सावन उतपरिया को हार्दिक हार्दिक बधाई शुभकामनाएं
    सावन उतपरिया
    आपको बता दे कि यह प्रतियोगिता दिनांक 13 नवंबर से 17 नवंबर 2017 तक हाटपिपलिया में होगी 
    सावन के चयन होने पर मेवाडा माली समाज हाटपिपलिया और विधायक दीपक जोशी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष दौलत तंवर , पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष  रायसिंह सेंधव , माली समाज अध्यक्ष प्रेमसिंह जमोडिया और सुभाष उतपरिया आदि लोगों ने सावन को बधाई दी